Yamaha Tenere 700 Top Model : 2025 Auto Expo में Yamaha ने अपनी Tenere 700 को पहली बार इंडिया में शोकेस किया है और ये बाइक अब तक के सारे एक्सपेक्टेशन्स से बहुत आगे निकली है। दुनियाभर में इसे जबरदस्त रिव्यू मिले हैं और अब ये बाइक भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। तो आइए जानते हैं इस बाइक के बारे में कुछ खास बातें जो इसे बनाती है एक परफेक्ट एडवेंचर बाइक।
Yamaha Tenere 700 का Design and Features
Tenere 700 का डिजाइन बहुत ही आकर्षक है और इसे एडवेंचर राइडिंग के हिसाब से पूरी तरह से तैयार किया गया है। इसमें 21 इंच की फ्रंट व्हील है और P Scorpion Trail Rally टायर्स लगे हुए हैं जो किसी भी टेरेन पर बढ़िया पकड़ देते हैं। बाइक के फ्रंट में 43mm के KYB Upside Down Forks हैं जो 210mm का सस्पेंशन ट्रैवल देती हैं। रियर में 18 इंच का स्पोक व्हील और 200mm का सस्पेंशन ट्रैवल है।
Suspension aur Seat Comfort
Yamaha Tenere 700 के सस्पेंशन को पूरी तरह से अडजस्ट किया जा सकता है जिससे हर तरह की सड़कों पर राइडिंग का मजा और भी बढ़ जाता है। सीट हाइट करीब 873mm है जो 5 फीट 9 इंच तक के राइडर्स के लिए एकदम सही है। यदि आप एडवेंचर बाइकिंग के शौक़ीन हैं तो इस बाइक पर बैठने और चलाने में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। और हां अगर आप Rally Raid वर्शन को लेते हैं तो इसमे दो ऑक्सिलियरी टैंक लगे होंगे जो इसकी टैंक कैपेसिटी को बढ़ाकर 23 लीटर तक कर देते हैं। स्टॉक वर्शन में 16 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
Yamaha Tenere 700 का Engine
इसमें Yamaha का 689cc क्रॉस प्लेन पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है जो 71bhp की पावर और 66Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पावर ज्यादा नहीं है लेकिन ये बाइक पूरी तरह से ऑफ-रोडिंग के लिए डिज़ाइन की गई है और इसका लाइट वेट और दमदार सस्पेंशन इसे किसी भी रफ टेरेन पर चलाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट बनाता है।
भारत में Yamaha Tenere 700 On Road Price
अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि इसकी कीमत इंडिया में कितनी हो सकती है। अगर Yamaha इस बाइक को इंडिया में लॉन्च करती है तो इसकी कीमत 7-8 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। इस कीमत पर ये बाइक एडवेंचर बाइक लवर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकती है।
Yamaha Tenere 700 का Future In India
Yamaha Tenere 700 भारत में एक नई उम्मीद लेकर आई है। अगर ये बाइक इंडिया में लॉन्च होती है तो ये एडवेंचर बाइक सेगमेंट में एक बड़ा धमाका कर सकती है। इसकी शानदार डिजाइन परफॉर्मेंस और कंफर्ट इसे भारतीय बाजार में एक बेहतरीन चॉइस बना सकते हैं।
तो क्या आप तैयार हैं Yamaha Tenere 700 के लिए? अगर हां तो हमें कमेंट्स में बताएं कि आप इसके लिए कितनी कीमत चुकाने को तैयार हैं। हमारे साथ बने रहें Car and Bike के हर अपडेट के लिए!