Royal Enfield Scram 440: जानिए नए एडवांस मॉडल में क्या-क्या बदलाव आपको दीवाना बना देंगे

Royal Enfield Scram 440 : Royal Enfield ने अपने पॉपुलर मॉडल Scram को अपग्रेड करते हुए Scram 440 पेश किया है। यह बाइक न केवल बेहतर परफॉर्मेंस और फीचर्स के साथ आई है, बल्कि इसमें किए गए बदलाव इसे पुराने मॉडल से अलग और ज्यादा एडवांस बनाते हैं।

Royal Enfield Scram 440 Updates

Scram 440 में सबसे बड़ा अपडेट इसके 443cc इंजन में किया गया है। यह इंजन 25.4 BHP की पावर और 34 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पहले वाले वेरिएंट में 411cc का इंजन था, जिसमें पावर और टॉर्क दोनों ही कम थे। इसके अलावा अब इसमें 6-speed gearbox दिया गया है, जो पहले 5-speed था।

इस बार Scram 440 में dual alloy wheels दिए गए हैं। फ्रंट में 19-इंच और रियर में 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। टायर सेक्शन को भी पहले से बेहतर बनाया गया है।

Scram 440 का Design and Features

Scram 440 अब दो नए कलर ऑप्शंस में आता है – Force Grey और Force Blue। इसमें LED हेडलाइट्स और इंडिकेटर्स का सेटअप दिया गया है। इसका सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर आपको एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ इंफॉर्मेशन प्रदान करता है।

हालांकि, इसकी चाबी अभी भी पुराने डिज़ाइन में है। फ्यूल टैंक की क्षमता 15 लीटर की है। इसके अलावा, इसमें switchable ABS का फीचर भी शामिल किया गया है, जो सेफ्टी को नई ऊंचाई पर ले जाता है।

Performance and on Road Price in India

नए Scram 440 के अपडेट इसे ज्यादा पावरफुल और आरामदायक बनाते हैं। इसका एग्जॉस्ट नोट भी पहले से ज्यादा प्रभावशाली है। इसकी अनुमानित कीमत ₹3 लाख से ₹3.5 लाख के बीच हो सकती है।

Launch Date in india

Scram 440 की लॉन्च डेट 26 जनवरी 2025 के बाद तय की जाएगी। अगर आप एक एडवेंचर बाइक लवर हैं, तो Scram 440 आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है।

क्या आपको नया Scram 440 पसंद आया? अपने विचार हमारे साथ जरूर शेयर करें और इस जानकारी को उन दोस्तों के साथ साझा करें जो Royal Enfield के फैन हैं।

Leave a Comment