99997 रुपये में पेट्रोल और CNG दोनों! क्या है सच? Bajaj Freedom 125 CNG 2025

बजाज ने 2025 के लिए अपनी नई Bajaj Freedom 125 CNG 2025 लॉन्च कर दी है जो अब पेट्रोल और सीएनजी दोनों विकल्पों पर चलने में सक्षम है। यह बाइक 125 सीसी की है और शहर से लेकर पहाड़ी इलाकों तक आराम से चलने के लिए तैयार है। अगर आप भी कम बजट में शानदार माइलेज और पावरफुल बाइक की तलाश कर रहे हैं तो यह बाइक आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इस बाइक की खासियत और इसके बारे में कुछ और जरूरी जानकारी।

2025 का New Variants

बजाज फ्रीडम 125 सीएनजी 2025 में तीन वेरिएंट्स उपलब्ध हैं:

  1. A04 डिस्क वेरिएंट
  2. AG04 ड्रम वेरिएंट
  3. AG04 ड्रम एलईडी वेरिएंट (यह टॉप मॉडल है)

इसमें आपको डिस्क और ड्रम ब्रेक्स का ऑप्शन मिलता है और एलईडी हेडलाइट्स वाली मॉडल में बेस्ट विजिबिलिटी की सुविधा भी मिलती है।

Engine and Powers

बाइक में 125 सीसी का चार स्ट्रोक एयर कूल्ड इंजन दिया गया है जो 9.5 पीएस की पावर और 9.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करता है। यह बाइक खासतौर पर शहरों में चलने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। अगर आप पहाड़ी इलाकों में भी इस बाइक का इस्तेमाल करते हैं तो यह बिना किसी परेशानी के आसानी से चढ़ाई कर सकती है।

एलईडी हेडलाइट्स और टेल लाइट्स | LED Headlights and Tail Lights

बाइक के टॉप वेरिएंट में आपको पूरी तरह से एलईडी हेडलाइट्स मिलती हैं जो कि बेहतर रोशनी और विजिबिलिटी प्रदान करती हैं। हालांकि साइड इंडिकेटर्स में आपको अभी भी हलोजन बल्ब ही मिलेगा। बाइक के पीछे की टेल लाइट भी एलईडी है जिससे रात में राइड करना सुरक्षित हो जाता है।

Smart Features

बाइक में आपको एक डिजिटल मीटर कंसोल मिलता है जो फ्यूल इंडिकेटर ओडोमीटर ट्रिप मीटर टाइम और इंजन मलफंक्शन लाइट जैसी सारी जानकारी प्रदर्शित करता है। इसके साथ ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का विकल्प भी है जिससे आप अपना स्मार्टफोन कनेक्ट कर सकते हैं और बाइक के कई स्मार्ट फीचर्स का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा इस मॉडल में मोबाइल चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है जिससे आप अपनी यात्रा के दौरान अपने मोबाइल को चार्ज कर सकते हैं।

CNG and Petrol

बाइक में एक खास स्विच दिया गया है जिससे आप आसानी से पेट्रोल से सीएनजी और सीएनजी से पेट्रोल में स्विच कर सकते हैं। इससे पेट्रोल खत्म होने पर आप बिना किसी रुकावट के सीएनजी का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपनी यात्रा जारी रख सकते हैं।

Tyre and Brakes

इस बाइक में आपको 17 इंच के ट्यूबलेस टायर मिलते हैं जिनका साइज 90/80 है। टॉप वेरिएंट में 120/70 का टायर मिलता है जबकि बेस मॉडल में 16 इंच का टायर होगा। बाइक के ब्रेक्स पर ध्यान दें तो सामने डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक मिलेगा। साथ ही इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) भी दिया गया है जिससे ब्रेकिंग और भी ज्यादा सुरक्षित हो जाती है।

Mileage and Ride

बजाज फ्रीडम 125 CNG की माइलेज की बात करें तो यह 1 किलो सीएनजी में 95-105 किलोमीटर तक का माइलेज देती है। यह माइलेज आपके राइडिंग स्टाइल और रोड कंडीशन पर भी निर्भर करता है।

Bajaj Freedom 125 CNG 2025 On Road Price in India

बाइक का ऑन-रोड प्राइस ₹99,997 है। यदि आप इस बाइक को खरीदने का सोच रहे हैं तो एक बार इसे टेस्ट राइड जरूर लें ताकि आपको इसकी राइड क्वालिटी और कंफर्ट का एहसास हो सके।

तो दोस्तों यदि आप एक इको-फ्रेंडली और इकोनॉमिकल बाइक की तलाश में हैं तो Bajaj Freedom 125 CNG 2025 आपका बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है!

Leave a Comment