इंडियन टू-व्हीलर मार्केट में एक बार फिर से तहलका मचाने आ रही है Yamaha RX 100 यह बाइक 90 के दशक की आइकॉनिक बाइक्स में से एक रही है और अब यामाहा इसे जनवरी 2025 के ऑटो एक्सपो में पेश करने जा रही है
जैसे ही इस बाइक की वापसी की खबर आई बाइक लवर्स में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है मैं विखिल कुशवाह और इस आर्टिकल में आपको बताने वाला हूं कि RX 100 की लॉन्च डेट कीमत फीचर्स और डिजाइन से जुड़ी सभी डिटेल्स क्या होंगी अगर आप भी इस क्लासिक बाइक की वापसी का इंतजार कर रहे थे तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें क्योंकि यहां आपको RX 100 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिलने वाली है
Yamaha RX 100 इंडिया में कब होगी लॉन्च
यामाहा ने यह कंफर्म कर दिया है कि RX 100 को जनवरी 2025 में भारत ऑटो एक्सपो में रिवील किया जाएगा इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे मिड 2025 तक इंडियन मार्केट में उतार सकती है Yamaha RX 100 का क्रेज आज भी लोगों के बीच बरकरार है और इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी इसे नए अवतार में पेश करने वाली है
RX 100 का डिजाइन और लुक
नई Yamaha RX 100 में रेट्रो क्लासिक डिजाइन को मॉडर्न टच दिया जाएगा जिससे यह बाइक अपने पुराने चार्म को बरकरार रखते हुए नए जमाने की टेक्नोलॉजी से लैस होगी बाइक के फ्रंट में LED हेडलैंप सेटअप क्रोम फिनिश फेंडर और क्लासिक राउंड इंडिकेटर्स देखने को मिलेंगे वहीं इसके टेल सेक्शन में LED टेल लाइट दी जाएगी
इस बार यामाहा इसे फुल डिजिटल मीटर कंसोल के साथ पेश कर सकती है जिसमें स्पीडोमीटर ट्रिप मीटर गियर इंडिकेटर फ्यूल गेज और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स होंगे
इंजन और पावर परफॉर्मेंस
नई RX 100 में 150cc से 200cc के बीच का फ्यूल-इंजेक्टेड सिंगल-सिलेंडर 4-स्ट्रोक इंजन दिया जा सकता है जो लगभग 18-20bhp की पावर और 15Nm का टॉर्क जनरेट करेगा इस इंजन को इस तरह से ट्यून किया जाएगा कि यह पावर और माइलेज दोनों के मामले में शानदार परफॉर्मेंस दे
ब्रेकिंग और सस्पेंशन सेटअप
RX 100 में डुअल डिस्क ब्रेक ऑप्शन के साथ सिंगल-चैनल ABS दिया जा सकता है जिससे सेफ्टी और भी बेहतर होगी वहीं सस्पेंशन की बात करें तो फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए जाएंगे जो इस बाइक की राइड क्वालिटी को बेहतरीन बनाएंगे
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
नई Yamaha RX 100 में पुराने मॉडल की तुलना में कई मॉडर्न टेक्नोलॉजी और एडवांस फीचर्स देखने को मिलेंगे
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
- USB चार्जिंग पोर्ट
- साइड स्टैंड कट-ऑफ सेंसर
- टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
- ऑटो कट-ऑफ सेंसर
RX 100 की कीमत कितनी होगी
यामाहा इस बाइक को ₹1,40,000 से ₹1,60,000 (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर सकती है हालांकि इसकी फाइनल प्राइसिंग लॉन्च के समय ही कंफर्म होगी
क्या RX 100 भारत में हिट होगी
RX 100 की क्लासिक लुक दमदार परफॉर्मेंस और मॉडर्न फीचर्स इसे इंडियन मार्केट में एक बड़ा हिट बना सकते हैं Yamaha इस बाइक को उन राइडर्स के लिए पेश कर रही है जो रेट्रो स्टाइल और पावरफुल राइडिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं
आपको नई Yamaha RX 100 कैसी लगी क्या आप इस बाइक के लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं