₹85,000 तक की छूट! Tata Tiago, Punch Curvv और Nexon EV पर धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर

इलेक्ट्रिक गाड़ियों की दुनिया में टाटा मोटर्स तेजी से नए सेगमेंट में कदम रख रही है और इस बार चर्चा में है Tata Curvv EV। जब पहली बार इसका डिजाइन सामने आया तो मुझे भी यही सवाल था कि क्या यह Nexon EV से बेहतर होगी इसकी स्टाइलिंग रियर सीट कंफर्ट रेंज और परफॉर्मेंस इसे सही अपग्रेड बनाते हैं या नहीं यही जानने के लिए मैंने इसे टेस्ट किया। इस रिव्यू में मैं अपने एक्सपीरियंस को विस्तार से बताऊंगा ताकि आपको यह तय करने में मदद मिले कि यह गाड़ी खरीदनी चाहिए या नहीं।

Design and Exterior

Tata Curvv EV का सबसे खास पहलू इसका SUV-Coupé डिजाइन है जो इसे बाकी EVs से अलग बनाता है। यह Nexon EV से लंबी और ज्यादा चौड़ी है जिससे इसका रोड प्रेजेंस शानदार लगता है। इसका फ्रंट प्रोफाइल काफी फ्यूचरिस्टिक दिखता है जहां स्लीक LED DRLs और शार्प हेडलाइट्स इसे अग्रेसिव लुक देते हैं।

साइड से देखने पर इसका कूपे-स्टाइल रूफलाइन इसे एक स्पोर्टी अपील देती है हालांकि यही डिजाइन रियर सीट पर स्पेस को थोड़ा प्रभावित कर सकता है। बड़े 18-इंच अलॉय व्हील्स और क्लीन साइड प्रोफाइल इसे और ज्यादा प्रीमियम फील देते हैं। Nexon EV की तुलना में इसमें फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं जो इसे एक मॉडर्न टच देते हैं।

Interior and Design Cabin

Curvv EV का डैशबोर्ड लेआउट काफी हद तक Nexon EV जैसा ही है लेकिन इसमें कुछ नए एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। सबसे पहली चीज़ जो ध्यान खींचती है वह है 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जो इस सेगमेंट में सबसे एडवांस डिस्प्ले में से एक है। इसके साथ डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी मिलता है जिसमें अब ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है।

सामने की सीटें काफी कम्फर्टेबल हैं खासकर वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाती हैं। ड्राइवर सीट अब 6-वे पावर्ड एडजस्टमेंट के साथ आती है जिससे पोजिशन सेट करना आसान हो जाता है। केबिन में सॉफ्ट-टच मटेरियल और लेदर रैप्ड स्टीयरिंग प्रीमियम फील देते हैं लेकिन कुछ जगहों पर प्लास्टिक क्वालिटी Nexon EV जैसी ही लगती है।

Rear Seat and Comfort

अगर आप पीछे बैठने वाले पैसेंजर के लिए यह गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो कुछ चीज़ों पर ध्यान देना जरूरी है। Curvv EV में स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है जिससे हेडरूम थोड़ा कम हो सकता है खासकर लंबे यात्रियों के लिए। हालांकि फुटरूम और शोल्डर स्पेस अच्छा मिलता है लेकिन अंडर-थाई सपोर्ट थोड़ा और बेहतर हो सकता था।

Curvv EV में 60:40 स्प्लिट फोल्डिंग सीट्स दी गई हैं जिससे बूट स्पेस को जरूरत के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है। वैसे भी इसका बूट स्पेस 500 लीटर का है जो Nexon EV से बेहतर है।

Battery Charging and Efficiency

Tata Curvv EV को दो बैटरी पैक ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है 45 kWh और 55 kWh। छोटी बैटरी वाले वेरिएंट में 150 HP का पावर और 215 Nm का टॉर्क मिलता है जबकि बड़ी बैटरी वाले मॉडल में 167 HP की पावर दी गई है।

रेंज की बात करें तो 45 kWh बैटरी पैक वेरिएंट 300-350 KM (रियल-वर्ल्ड) की रेंज दे सकता है जबकि 55 kWh बैटरी पैक वाले मॉडल की रेंज 400-425 KM (रियल-वर्ल्ड) हो सकती है।

चार्जिंग की बात करें तो इसमें 70 kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है जिससे यह सिर्फ 40 मिनट में 10-80% चार्ज हो सकती है

Tata EV Discount (फरवरी 2025)

अगर आप इस महीने टाटा की EVs खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ मॉडल्स पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है।

ModelVariantMY2024 DiscountMY2025 DiscountCharger Type
Tata Tiago EVXT (3.3kW)₹85,000₹40,0003.3kW
XZ+₹60,000₹40,0003.3kW
Tata Punch EVSmart, Smart+ (3.3kW)₹40,000₹40,0003.3kW
Medium & Long Range (3.3kW)₹50,000₹40,0003.3kW
सभी वेरिएंट (7.2kW)₹70,000₹40,0007.2kW
Tata Curvv EVचुनिंदा वेरिएंट₹70,000
Tata Nexon EVसभी वेरिएंट₹40,00045kWh Battery

क्या आपको Tata Curvv EV खरीदनी चाहिए

अगर आप एक स्टाइलिश फ्यूचरिस्टिक और Nexon EV से ज्यादा एडवांस SUV-Coupé चाहते हैं तो Curvv EV एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इसका डिज़ाइन यूनिक है फीचर्स एडवांस हैं और रेंज भी ज्यादा है। हालांकि अगर आपको ज्यादा स्पेस और रियर सीट कम्फर्ट चाहिए तो आप Nexon EV या किसी और ऑप्शन को भी देख सकते हैं।

Leave a Comment