इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एक और धांसू एंट्री होने जा रही है और इस बार Hyundai ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Creta को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश किया है। Hyundai Creta EV का पहला ऑफिशियल अनावरण हो चुका है और यह कार अपने स्टाइलिश डिजाइन दमदार बैटरी पैक और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ भारतीय बाजार में धूम मचाने के लिए तैयार है। खास बात यह है कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 473 किलोमीटर तक की शानदार रेंज और कई हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं जो इसे एक परफेक्ट फ्यूचर रेडी कार बनाते हैं। इस खास रिपोर्ट में, मैं विखिल कुशवाह आपको Hyundai Creta EV के हर जरूरी फीचर और इसकी पावरफुल परफॉर्मेंस के बारे में विस्तार से बताएंगे।
Design and Exterior
Hyundai Creta EV के डिजाइन में कई सारे नए एलिमेंट्स जोड़े गए हैं जो इसे स्टैंडर्ड Creta से अलग बनाते हैं। इसके फ्रंट में पिक्सेलेटेड ग्राफिक्स के साथ क्लोज्ड ग्रिल LED हेडलैंप्स और सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। कार के फ्रंट और रियर बंपर पर स्किड प्लेट्स एरोडायनामिक एलॉय व्हील्स और रूफ रेल्स इसे एक मस्कुलर लुक देते हैं।
इसमें शार्क फिन एंटीना इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्टेबल ORVMs और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं जो इसकी प्रीमियम अपील को और बढ़ाते हैं। वहीं इसका रियर सेक्शन हरिजॉन्टल LED टेललाइट्स और इलेक्ट्रिक बैजिंग के साथ आता है जिससे यह पूरी तरह से एक फ्यूचरिस्टिक EV फील देती है।
Interior And Features
केबिन में लग्जरी और टेक्नोलॉजी का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है। इसमें डुअल कर्व्ड 25 इंच की LED स्क्रीन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। Hyundai ने इसमें लेटेस्ट ADAS Advanced Driver Assistance System Level 2 तकनीक दी है जिसमें फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट ब्लाइंड स्पॉट कोलिजन असिस्ट लेन कीपिंग असिस्ट ड्राइवर अटेंशन वार्निंग और सेफ एग्जिट वार्निंग जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।
इसके अलावा इस कार में वायरलेस फोन चार्जिंग एंबिएंट लाइटिंग वेंटिलेटेड सीट्स इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और इलेक्ट्रोक्रोमिक IRVM जैसी कई प्रीमियम सुविधाएं दी गई हैं।
Battery and Performance
Hyundai Creta EV में दो बैटरी पैक ऑप्शंस दिए गए हैं
- 51.4 kWh बैटरी पैक – यह कार को 473 किमी की ARAI सर्टिफाइड रेंज देता है।
- 42 kWh बैटरी पैक – यह वेरिएंट 390 किमी की रेंज ऑफर करता है।
इसका पावर आउटपुट भी इंप्रेसिव है। बड़े बैटरी पैक वाला मॉडल 168 HP और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है जिससे यह सिर्फ 7.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। वहीं छोटे बैटरी पैक वाले वेरिएंट में 132 HP की पावर मिलेगी।
Charging and Technology
Hyundai Creta EV को चार्ज करने के लिए तीन ऑप्शंस मिलते हैं
- 11 kW AC चार्जर – इससे बैटरी लगभग 4 घंटे 50 मिनट में 90 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी।
- 50 kW DC फास्ट चार्जर – सिर्फ 58 मिनट में 70 प्रतिशत चार्ज कर देगा।
- 100 kW DC फास्ट चार्जर – महज 39 मिनट में 70 प्रतिशत चार्ज कर सकता है।
इसके अलावा इसमें V2L Vehicle-to-Load फंक्शन दिया गया है जिससे आप कार से अपने अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस या होम अप्लायंसेस को भी चार्ज कर सकते हैं।
Safety और ADAS Technology
Hyundai Creta EV में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें 6 एयरबैग्स इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल हिल डिसेंट कंट्रोल ABS और EBD जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ ADAS Level 2 भी दिया गया है। इसके एडवांस सेफ्टी सिस्टम्स में शामिल हैं
- फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट
- ब्लाइंड स्पॉट कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट
- लेन कीपिंग असिस्ट
- ड्राइवर अटेंशन वार्निंग
- सेफ एग्जिट वार्निंग
- लेन फॉलोइंग असिस्ट
- रियर क्रॉस ट्रैफिक कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट
Hyundai Creta EV On Road Price and Launch Date in India
Hyundai Creta EV की कीमत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ₹22 लाख से ₹26 लाख एक्स शोरूम की शुरुआती कीमत में लॉन्च हो सकती है। उम्मीद है कि कंपनी इसे 2025 की शुरुआत में भारत में लॉन्च करेगी।
Conclusion -Hyundai Creta EV इलेक्ट्रिक कार
Hyundai Creta EV अपने दमदार बैटरी पैक एडवांस टेक्नोलॉजी और शानदार डिजाइन के साथ भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में एक बड़ी हलचल मचाने के लिए तैयार है। इसकी 473 किमी की लंबी रेंज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और ADAS Level 2 टेक्नोलॉजी इसे अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल और स्मार्ट SUV बनाती है। अगर आप एक फीचर-पैक्ड स्टाइलिश और लॉन्ग-रेंज इलेक्ट्रिक एसयूवी की तलाश में हैं तो Creta EV आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है।
Hyundai Creta EV के बारे में आपके क्या विचार हैं हमें कमेंट में जरूर बताएं
- Triumph Speed Twin 1200S दमदार परफॉर्मेंस और स्टाइलिश लुक्स के साथ आई नई सुपरबाइक
- Honda Forza 350 दमदार इंजन स्टाइलिश डिज़ाइन और जबरदस्त फीचर्स के साथ लॉन्च को तैयार
- TVS Jupiter CNG Scooter in India: देश की पहली CNG स्कूटर 246KM माइलेज के साथ जल्द होगी लॉन्च!
- Keeway K300 SF पावर, स्टाइल और तकनीक के साथ बाइकिंग का नया ट्रेंड