हीरो की नई स्कूटर Hero Destini 125 अब भारतीय मार्केट में उपलब्ध है। यह स्कूटर अपनी आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसकी कीमत भी घोषित कर दी है। इस आर्टिकल में हम आपको इसकी प्राइस डिजाइन और फीचर्स के बारे में विस्तार से बताएंगे।
Hero Destini 125 का Design and Features
Hero Destini 125 की डिजाइनिंग बहुत ही आकर्षक और अपडेटेड है। इसके फ्रंट में ड्यूल टोन डिजाइन के साथ हीरो का लोगो दिया गया है। साथ ही इसमें रियर सेक्शन में बैक रेस्ट और ड्यूल टोन सीट की सुविधा है। इसमें ग्लव बॉक्स और USB चार्जिंग सॉकेट भी दिया गया है जिससे स्मार्टफोन को आसानी से चार्ज किया जा सकता है। इसके मीटर कंसोल में डिजिटल डिस्प्ले है जो कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है जिसमें रेंज स्पीड ट्रिप एवरेज माइलेज और अन्य जरूरी जानकारी मिलती है।
इसमें एक यूनिक स्विच डिजाइन भी है और मिरर डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिलता है। इसके इंजन की बात करें तो इसमें वही 124 सीसी इंजन है जो पहले मिलती थी और वही पावर आउटपुट है।
Hero Destini 125 का Engine and Performance
Hero Destini 125 में 124 सीसी इंजन दिया गया है जो बेहतरीन पावर और माइलेज दोनों देता है। इसके टायर साइज में बदलाव किया गया है रियर में 100/80 का 12 इंच टायर और फ्रंट में 90/90 का 12 इंच टायर दिया गया है। इसके साथ ही यह इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) के साथ आता है। यह स्कूटर रियर डिस्क ब्रेक के साथ आता है जिससे राइडिंग अनुभव बेहतर होता है।

Hero Destini 125 new model कीमत
Hero Destini 125 को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसकी बेस मॉडल की कीमत ₹80,000 है जबकि टॉप मॉडल की कीमत ₹90,000 तक जा सकती है। इस स्कूटर में विभिन्न कलर ऑप्शन्स भी दिए गए हैं जिससे आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं।
Hero NE 125 अपने आकर्षक डिज़ाइन बेहतरीन फीचर्स और बेहतरीन माइलेज के कारण एक बेहतरीन चॉइस साबित हो सकता है। इसकी माइलेज लगभग 45 से 50 किलोमीटर प्रति लीटर तक है जो इसे एक इकोनॉमिकल विकल्प बनाती है।
अगर आप एक स्टाइलिश और इंटेलिजेंट स्कूटर की तलाश में हैं तो Hero NE 125 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
Read Also :